Sunday, August 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही बाल्मीकि नगर बाजार रंग-बिरंगे राखियो से सजा

रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही बाल्मीकि नगर बाजार रंग-बिरंगे राखियो से सजा

0
19

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही वाल्मीकिनगर का बाजार रंग-बिरंगी राखियों से सज गया है। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले पर्व को लेकर राखी की दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों और रंगों की आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं।पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है और बहनें अपनी पसंद की राखियों की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रही हैं। बाजार में साधारण धागे वाली राखियों से लेकर डिजाइनर, ब्रांडेड, रुद्राक्ष और कार्टून पात्रों वाली राखियों की मांग बढ़ी है। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई तरह की राखियों का स्टॉक मंगाया है। राखी विक्रेता राजेश कुमार और रतन कुमार ने बताया कि इस बार दर्जनों वैरायटी बाजार में उपलब्ध हैं। ग्राहकों की पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन और कीमत वाली राखियां रखी गई हैं।

चांदी की राखियां भी बनी आकर्षण

रक्षाबंधन को लेकर ज्वेलर्स की दुकानों पर चांदी की राखियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। खूबसूरत डिजाइन और आकर्षक कारीगरी वाली राखियों के साथ भाई-बहन के लिए गिफ्ट पैक भी बाजार में उपलब्ध हैं। रुद्राक्ष और कार्टून राखियों की मांग इस बार रुद्राक्ष से बनी राखियां भी खास पसंद की जा रही हैं। वहीं, छोटे भाइयों के लिए कार्टून पात्रों और पसंदीदा चरित्रों वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं।बड़े भाइयों के लिए रेशम के धागों और मोतियों से सजी राखियां भी उपलब्ध हैं। बाजार में बढ़ी रौनक से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!