बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज)रोटरी क्लब गोपालगंज के पांचवें इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन आगामी 12 सितंबर 2026 को गोपालगंज-यादोपुर रोड स्थित आरपी ग्रैंड होटल में किया जाएगा। समारोह में बतौर अतिथि सदर विधायक, जिला पदाधिकारी गोपालगंज सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. रहमत अली की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंस्टॉलेशन समारोह की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन, आयोजन व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष डॉ. रहमत अली ने कहा कि रोटरी क्लब का यह पांचवां इंस्टॉलेशन समारोह भव्य एवं यादगार बनाने के लिए क्लब के सभी सदस्य पूरी तत्परता के साथ जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवता से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का लगातार प्रयास करता रहा है। आगामी समारोह इसी सेवा भावना को और मजबूती प्रदान करने का अवसर होगा। बैठक में क्लब के सचिव प्रभुनाथ सिंह,पूर्व अध्यक्ष डॉ० माँकेश्वर सिंह एवं विकास सिंह,कोषाध्यक्ष शाह आलम, आर० डी० डॉ० अमरेश कुमार सिंह, मोहित गुप्ता, विकास केडिया, पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।






