Saturday, August 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास छोटेलाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्वेदन, कथित संबंध के शक...

छोटेलाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्वेदन, कथित संबंध के शक में हत्या का आरोप

0
8

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। भीतहा थाना क्षेत्र में 12 अगस्त 2026 को नाला के पानी से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद छोटेलाल यादव के शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्याकांड में मुराडीह टांड़ निवासी रविन्द्र यादव (करीब 45 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों और पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसे शक था कि मृतक छोटेलाल यादव का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था। 11 अगस्त की रात उसने छोटेलाल यादव और अपनी पत्नी को कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह मौके से भाग गई। आरोप है कि इसके बाद रविन्द्र यादव ने छोटेलाल यादव की लाठी से पिटाई की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अपने घर से करीब 80 मीटर पूर्व दिशा में स्थित पानी में फेंकने की बात आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार की है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताई जा रही एक लाठी भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। बरामद साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में धनहा अंचल के पुलिस निरीक्षक, मितहा थानाध्यक्ष, सशस्त्र बल तथा डीआईयू बगहा की टीम शामिल रही। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल शुरू कर दी है। बगहा पुलिस के अनुसार, मामले में सामने आए सभी तथ्यों और साक्ष्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!