बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगंज) शनिवार को मांझा अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी शमा प्रवीण ने जनता दरबार लगा कर भूमि से विवाद सबंधित 7 मामले का निष्पादन किया । जानकारी के अनुसार मांझा अंचल क्षेत्र के सिक्मी गांव के टीपुल तुफ़ैन और अब्दुल मनान ,गौसिया गांव के चनेसर सिंह और भोलाकान्त तिवारी , डुमरिया गांव के रमा जी मांझी औऱ भोला मांझी ,मधुसरया गांव के अमरजीत यादव और ललिता देवी ,मोहन साह और दीनानाथ शर्मा, पास पति गोस्वामी और और मनौवर खा पैठानपट्टी गांव के राजेश राम और उपेंद्र राम के बीच चल रहे भूमि विवाद का जांच अंचलाधिकारी के निर्देश पर सबंधित राजस्व कर्मचारी के द्वारा कर सुपुर्द की गई गयी रिपोर्ट के आधार पर जनता दरबार मे दोनो पक्ष के उपस्थिति में निष्पादन कर दिया गया जिसकी पुष्टि अंचल निरक्षक गोपाल गिरधारी ने किया मौके पर अंचलकर्मी श्यामदेव मांझी और प्रतिवादी थे।






