Friday, August 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास आंगनवाड़ी की मासिक बैठक संपन्न।

आंगनवाड़ी की मासिक बैठक संपन्न।

0
10


सीडीपीओ कुमारी श्वेता ने एलएस और सेविकाओं को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

कर्तव्य पालन समय पालन का रखें ख्याल वरना होगी कार्रवाई।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल
मझौलिया में बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से एलएस एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ कुमारी श्वेता ने की। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीडीपीओ ने बैठक में आभा आईडी, फेस आईडी और होम विजिट सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सेविकाओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। सभी सेविकाएं अपने-अपने क्षेत्र में लाभार्थियों से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक जानकारी को अपडेट रखें।

उन्होंने विशेष रूप से होम विजिट को गंभीरता से लेने और क्षेत्र में जाकर लाभार्थियों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाने पर जोर दिया। साथ ही आभा आईडी एवं फेस आईडी से जुड़े कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया गया।बैठक में सीडीपीओ ने एलएस को भी अपने-अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी करने तथा सेविकाओं को कार्यों में आ रही परेशानियों का समाधान कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान सेविकाओं ने भी विभागीय कार्यों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीडीपीओ के समक्ष रखे, जिस पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
मासिक बैठक में उषा कुमारी रंजना कुमारी गीता कुमारी किरण कुमारी रुचि कुमारी पूजा कुमारी रीता कुमारी आदि पर्यवेक्षिका कुसुम देवी पुष्पा देवी रंजू कुमारी गुड़िया कुमारी नर्मदा देवी अर्चना पांडे सुनैना देवी नीलम देवी आदि सेविका और प्रधान लिपिक विजय कुमार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!