Wednesday, August 19, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नगर निगम बेतिया के सभा कक्ष में महापौर-पार्षदों को बनाया गया बंधक!

नगर निगम बेतिया के सभा कक्ष में महापौर-पार्षदों को बनाया गया बंधक!

0
10

अवैध रूप से मेन गेट बंद किए जाने से अंदर फंसे महापौर सहित पार्षद, पुलिस अधीक्षक से पुलिस बल भेजने की लगाई गुहार

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। नगर निगम बेतिया के सभा कक्ष में बुधवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब महापौर सहित कई पार्षदों के सभा कक्ष में मौजूद रहने के दौरान मुख्य द्वार को कथित रूप से बंद कर दिया गया। मेन गेट बंद होने के कारण महापौर एवं पार्षदों के अंदर फंसे होने की सूचना से नगर निगम परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नगर निगम के सभा कक्ष में महापौर एवं पार्षदों की मौजूदगी में बैठक चल रही थी। इसी दौरान मुख्य गेट को बाहर से बंद कर दिए जाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद अंदर मौजूद पार्षदों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए तत्काल पुलिस प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। पार्षदों की ओर से पुलिस अधीक्षक से पुलिस बल भेजने की गुहार लगाई गई, ताकि मुख्य द्वार खुलवाकर अंदर फंसे महापौर एवं पार्षदों को बाहर निकाला जा सके। घटना को लेकर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही है।

पार्षदों का आरोप है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इस तरह सभा कक्ष में बंद करना गंभीर एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। वहीं, घटना के बाद नगर निगम परिसर में राजनीतिक एवं प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। फिलहाल मुख्य गेट किसके द्वारा और किस परिस्थिति में बंद किया गया, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और नगर निगम की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!