Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज के जीवन बचाने में निभाई अहम भूमिका

रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज के जीवन बचाने में निभाई अहम भूमिका

0
19

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ (गोपालगंज)। मानवता की मिसाल पेश करते हुए छपियां निवासी शाहीद हसन शमसी ने एक जरूरतमंद किडनी मरीज के लिए रक्तदान कर उसके इलाज में महत्वपूर्ण सहयोग किया। रक्त के अभाव में मरीज का डायलिसिस रुका हुआ था। समय पर रक्त उपलब्ध होने के बाद मरीज का डायलिसिस संभव हो सका। जानकारी के अनुसार केशोपुर निवासी अमीरुल हसन किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं और नियमित रूप से डायलिसिस की आवश्यकता है। रक्त की कमी के कारण उनका डायलिसिस नहीं हो पा रहा था। मरीज की स्थिति की जानकारी मिलने पर बिहार ब्लड डोनर टीम के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता शाह आलम ने पहल की और रक्तदाता की तलाश शुरू की।

मरीज की जरूरत को देखते हुए छपियां निवासी शाहीद हसन शमसी आगे आए और अपना रक्तदान किया। रक्त उपलब्ध होने के बाद मरीज का डायलिसिस कराया गया। इस मानवीय पहल से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली और रक्तदाता के प्रति आभार जताया। रक्तदान के दौरान बिहार ब्लड डोनर टीम के शाह आलम, म० जान, मुर्शिद हसन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना समाजसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। शाहीद हसन शमसी के इस प्रयास ने न सिर्फ एक मरीज के इलाज में मदद की, बल्कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने का संदेश भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!