Monday, August 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तीसरे सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी भक्तों भीड़

तीसरे सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी भक्तों भीड़

0
1

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट


मांझागढ़ (गोपालगज ) सावन के तीसरी सोमवारी को सुबह से ही शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना करने हेतु भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी । सनातन धर्म के अनुसार माना जाता है कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को सोमवारी व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है जिसको लेकर मांझा प्रखण्ड मुख्यालय से सटे मांझागढ़ राज में स्थापित शिवालय सहित विभिन्न शिवालयों में भक्त पहुचकर शिव लिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मनोकामना के लिए भगवान से प्राथर्ना किये ।

वही दूसरी तरफ सावन के नाग पंचमी को दूध और लवा चढ़ा कर भक्तों के द्वारा भगवान शिव गर्दन की माला नाग राज की पूजा अर्चना भक्तों के द्वारा किया गया सनातन धर्म के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष पंचमी को नाग देवता को दूध चढ़ा कर पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है जिसको लेकर नाग देवता की पूजा प्रत्येक घर मे श्रद्धा भाव से की जाती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!