Saturday, August 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास देश भक्ति के रंग में रंगा है गंडकपार का सम्पूर्ण क्षेत्र -पं-भरत...

देश भक्ति के रंग में रंगा है गंडकपार का सम्पूर्ण क्षेत्र -पं-भरत उपाध्याय

0
23

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं में भारत माता की जयकारे के बीच भाग लेते हुए कहा कि -आजादी सिर्फ एक तारीख नहीं, लाखों बलिदानों की अमर गाथा है। हमारा प्यारा भारत सदियों पराधीनता की पीड़ा सहता रहा। इस धरती के अनगिनत वीरों ने अपना सुख, अपना परिवार और अंततः अपने प्राण तक भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिए।न जाने कितने वीर ऐसे रहे, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हो सका, लेकिन उनकी कुर्बानियों की बदौलत आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने असहनीय यातनाएँ सहीं, मगर मातृभूमि के सम्मान से कभी समझौता नहीं किया।मंगल पांडे, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और ऐसे असंख्य महान क्रांतिकारियों ने अपने खून का एक-एक कतरा देश के नाम कर दिया। 15 अगस्त 1947 को भारत ने स्वतंत्रता का सूर्योदय देखा। यहआजादी हमें यूँ ही नहीं मिली—इसके पीछे शहीदों की तपस्या, संघर्ष और बलिदान की अनगिनत कहानियाँ हैं।
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन सभी ज्ञात-अज्ञात वीर शहीदों को शत-शत नमन। मुझे गर्व है अपने देश के वीरों पर,मुझे गर्व है अपने प्यारे भारत पर,और सबसे बढ़कर मुझे गर्व है कि मेरा जन्म ऐसी महान भारत भूमि पर हुआ।

अंत में हमारी शुभकामना है कि देश तरक्की करे और सभी लोग विकसित भारत का हिस्सा बन कर विकास करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!