Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के चखनी में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालन केंद्र का...

बगहा के चखनी में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालन केंद्र का हुआ उद्घाटन

0
1

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगी डिजिटल लेनदेन और बैंकिंग की सुविधा

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा प्रखंड-1 के चखनी रजवटिया पंचायत में बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालन केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सह समाजसेवी जयेश मंगल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर सीएसपी केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चखनी रजवटिया पंचायत के मुखिया रविरंजन उर्फ लालबाबू यादव, बैंक ऑफ बड़ौदा बगहा शाखा के ब्रांच मैनेजर कुमुद रंजन, डीसी मोहम्मद कामरान, अभिनेता विभोर शुक्ला, पूर्व बीडीसी मोहम्मद इजहार सिद्दीकी, उप मुखिया बीसी राय, जदयू नेता अमर चौधरी एवं लालबाबू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जानकारी अनुसार पश्चिम चंपारण जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी संचालन केंद्र का यह पहला केंद्र है। इसके संचालन की जिम्मेदारी युवराज सिंह को दी गई है। सीएसपी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इससे जमा-निकासी, डिजिटल बैंकिंग सहित बैंक खाते से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं के लिए लोगों को दूर स्थित बैंक शाखाओं का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।संचालक युवराज सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य लोगों को सरल, सुरक्षित और सुलभ बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराना है। सीएसपी के माध्यम से ग्राहकों को उनके नजदीक बैंकिंग सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।

ग्राहकों की सुविधा और विश्वास केंद्र की प्राथमिकता होगी। मुख्य अतिथि जयेश मंगल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा का विस्तार समय की आवश्यकता है। सीएसपी खुलने से आम लोगों, किसानों, छोटे व्यवसायियों और जरूरतमंदों को काफी सुविधा मिलेगी। डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था का लाभ गांव-गांव तक पहुंचने से लोगों का समय और श्रम दोनों बचेगा। साइबर फ्रॉड को लेकर अभिनेता विभोर शुक्ला ने कहा कि डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर अपराध के मामले भी सामने आ रहे हैं। लोगों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने तथा सुरक्षित तरीके से डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करने की अपील की। पंचायत के मुखिया रविरंजन उर्फ लालबाबू यादव ने कहा कि चखनी रजवटिया पंचायत में बैंकिंग सुविधा का विस्तार ग्रामीणों के लिए बड़ी उपलब्धि है। सीएसपी खुलने से पंचायत सहित आसपास के गांवों के लोगों को बैंकिंग कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। समारोह में प्रिंस कुमार, बंटी सिंह, सोनो कुमार, अमित कुमार, लक्की कुमार, विशाल कुमार, शाहबाज अंसारी, जीतू कुमार, राहुल कुमार, धीरज सिंह, शिवम सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को सीएसपी केंद्र के माध्यम से मिलने वाली विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!