Wednesday, August 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भितहा में नवागत थानाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करते ही पूर्व ब्लाक प्रमुख...

भितहा में नवागत थानाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करते ही पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल?

0
8

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल क्षेत्र के गंडक पार दियारा इलाके में भितहा प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख छोटेलाल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने दियारा क्षेत्र में उनकी हत्या करने के बाद शव को गंडक नदी में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भितहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


घटना ऐसे समय में हुई है, जब भितहा थाना में नवागत थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है। हत्या की इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों की ओर से घटना के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों, घटनास्थल और आरोपियों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले का शीघ्र उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!