वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
गंडक बैराज के फाटक नंबर सात के समीप बुधवार की शाम नेपाल पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया ।शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हरि आचार्य (35) के रूप में हुई है। वह नेपाल के नगर पालिका मध्य बिंदु-3, जिला नवलपरासी का निवासी था और पिछले पांच दिनों से लापता था।
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना के आधार पर संभावित परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवलपरासी भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत कैसे हुई और उसका शव गंडक बैराज के फाटक तक कैसे पहुंचा।






