Saturday, August 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास व्यवसायिक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

व्यवसायिक संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन

0
16

31 मार्च 2029 तक रहेगा कार्यकाल, व्यापारियों के हितों को लेकर जताया संकल्प

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा व्यवसायिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संघ के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा भविष्य की कार्ययोजना पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन को नई दिशा, ऊर्जा एवं प्रभावी नेतृत्व प्रदान करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए। इसके तहत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसका कार्यकाल 31 मार्च 2029 तक निर्धारित किया गया है।

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:

अध्यक्ष पद पर अमित कुमार कसौधन, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद कनोडिया, सचिव पद पर अजय गुप्ता, उप-सचिव पद पर अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार, उप-कोषाध्यक्ष पद पर उमेश मोदनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रवक्ता के रूप में  प्रेम प्रकाश पांडे, मीडिया प्रभारी के रूप में  उमेश अग्रवाल एवं  नितिन कुमार शाह तथा व्यवस्थापक के रूप में  जयलाल को मनोनीत किया गया है। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा बगहा के समग्र व्यापारिक विकास के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का संकल्प लिया, ताकि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा एवं क्षेत्र के व्यापारिक विकास में प्रभावी भूमिका निभा सके। बैठक में कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल के अतिरिक्त  प्रहलाद सोनी, शम्भू अग्रवाल,  रविकिरण,  प्रेम रुंगटा, ओम प्रकाश प्रसाद, वीरेंद्र साह,  केदार नथानी,  मनीष सरावगी,  पिंटू जायसवाल, मो. नूरैन,  राजू मोदनवाल, अभय राज (छोटे),  उमेश जायसवाल,  अमित जायसवाल, राजेंद्र कुमार,  संजय कुमार,  जयलाल कुमार, राजू कुमार सहित अन्य सम्मानित व्यवसायी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन की एकता, पारदर्शिता, व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा बगहा के समग्र व्यापारिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!