Friday, August 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास इनरवा में 31 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाली बाइक...

इनरवा में 31 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाली बाइक बरामद

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चंपारण। जिले के इनरवा बाजार स्थित शिव मंदिर के पीछे से इनरवा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 31.250 किलोग्राम गांजा और एक नेपाली नंबर की बाइक बरामद की है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12.5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि इनरवा बाजार क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शिव मंदिर के पीछे छापेमारी की, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी अदेया साह के 19 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार तथा नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत महुवन गांव निवासी अजय साह के 20 वर्षीय पुत्र सौरभ साह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!