Thursday, August 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत मझौलिया की चार पंचायतों में सहयोग...

विकसित भारत-समृद्ध बिहार अभियान के तहत मझौलिया की चार पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित

0
1

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

बिहार सरकार के निर्देश पर “विकसित भारत-समृद्ध बिहार” अभियान के अंतर्गत मझौलिया प्रखंड की लालसरैया, राजाभार, करमवा एवं अमवा मझार पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना था।


लालसरैया पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया सजरा खातून, राजाभार मुखिया शारदा देवी,करामावा मुखिया अरुणा देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ,अंचलाधिकारी डॉली कुमारी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुशवाहा,उप प्रमुख नरेश यादव,को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया ।


अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि प्राप्त आवेदन के 92 प्रतिशत का निष्पादन किया गया तथा बाकी को 30 दिनों के अंदर में निष्पादित कर दी जाएगी कई लोगों को प्रमाण पत्र दिया गया उन्होंने कहा कि अब आम लोगों को छोटी-छोटी सरकारी सेवाओं के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत सरकार भवन से ही जाति, निवास, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे लोगों का समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी तरीके से मिलेगा।


इसी क्रम में राजाभार, करमवा तथा अमवा मझार पंचायत में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुशवाहा एवं उप प्रमुख नरेश यादव ने किया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया।


कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, मुखिया शारदा देवी, मुखिया अरुणा देवी, मुखिया लालदेव राम, पंचायत सचिव संतोष कुमार, गौतम कुमार, नरेश कुमार, भाजपा नेता अमित चौबे, नमाजी मियां, नारद सिंह, मोहन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!