Thursday, August 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गोनौली वन क्षेत्र में दो विषैले सांपों के बीच भिड़ंत, रेस्क्यू कर...

गोनौली वन क्षेत्र में दो विषैले सांपों के बीच भिड़ंत, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

0
13

विजय कुमार शर्मा बगहा / नन्दलाल पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोनौली वन क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो विषैले सांप आपस में भिड़ते हुए नजर आए। दोनों सांपों के एक साथ निकलने से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गोनौली वन क्षेत्र के प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर मुरारी कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ और पूरी सावधानी के साथ दोनों सांपों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद दोनों सांपों को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे क्षेत्र में राहत का माहौल बना। स्थानीय लोगों के अनुसार, नितेश कुमार का घर गोनौली वन प्रक्षेत्र कार्यालय के ठीक सामने स्थित है। वन क्षेत्र से सटे होने के कारण उनके घर के आसपास अक्सर वन्यजीवों की आवाजाही होती रहती है। यही वजह है कि इस तरह की घटनाएं यहां समय-समय पर देखने को मिलती हैं।

गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पूर्व भी नितेश कुमार के घर परिसर से एक विशालकाय किंग कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया था, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हुई थी। इस घटना के बाद वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि यदि घर या आसपास किसी भी प्रकार का सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और उसे पकड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके और किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!