Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 72 घंटे से लापता 11 वर्षीय बालक, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-727B किया...

72 घंटे से लापता 11 वर्षीय बालक, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-727B किया जाम

0
2

आग जननी कर जताया प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा (पश्चिम चंपारण): बगहा नगर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय बालक के पिछले 72 घंटे से लापता होने के बाद लोगों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर फूट पड़ा। परिजनों और स्थानीय मछली व्यवसायियों ने बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग (NH-727B) को जाम कर टायर जलाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापता बालक गौतम कुमार की जल्द और सकुशल बरामदगी की मांग की। सड़क जाम के कारण NH-727B पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए बगहा नगर थानाध्यक्ष शैलेष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, बगहा नगर थाना क्षेत्र के रामधाम मंदिर निवासी मछली व्यवसायी तुलसी साह का 11 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार पिछले तीन दिनों से लापता है। परिजनों का कहना है कि घटना के तुरंत बाद नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई थी, लेकिन 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पीड़ित पिता तुलसी साह ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई अपेक्षित गति से नहीं हुई, जिससे परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बालक की तलाश के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की मदद भी ली गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। फिलहाल, प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और जाम हटाने की कोशिश जारी है, जबकि परिजन और स्थानीय लोग जल्द कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!