Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अजगर समझ जहरीला सांप निकला रसेल वाइपर — रेस्क्यू में चौंकाने वाला...

अजगर समझ जहरीला सांप निकला रसेल वाइपर — रेस्क्यू में चौंकाने वाला खुलासा

0
25

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। मलकौली स्थित श्याम हॉस्पिटल रोड इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने जिस सांप को अजगर समझकर तीन दिनों तक अपने घर में रहने दिया, वह दरअसल बेहद विषैला ‘रसेल वाइपर’ निकला।जानकारी के अनुसार, मलकौली निवासी अम्बरीश तिवारी ने सुबह करीब 11 बजे वन विभाग को सूचना देते हुए बताया कि उनके घर में एक बड़ा सांप घुस आया है, जिसे वे अजगर समझ रहे थे। उनका कहना था कि पिछले तीन दिनों से वह सांप घर में रहकर चूहों को खा रहा था। उन्होंने कई बार स्थानीय स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।इसके बाद सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी विक्की कुमार सिंह और विजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू टीम के सदस्य छोटे लाल और चंदेश्वर को मौके पर भेजा। टीम ने जब सांप को बाहर निकाला, तो सभी लोग हैरान रह गए। जांच में पता चला कि वह अजगर नहीं, बल्कि अत्यंत विषैला ‘रसेल वाइपर’ है, जिसे दुनिया के खतरनाक सांपों में गिना जाता है।

रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि यह सांप काफी पुराना और असामान्य रूप से मोटा था। टीम के अनुसार, उन्होंने अब तक इतने बड़े और पुराने रसेल वाइपर का रेस्क्यू कम ही किया है। इस घटना के बाद अम्बरीश तिवारी और उनके परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सांप को बिना सही पहचान के हल्के में न लें, क्योंकि वह जानलेवा साबित हो सकता है। अंत में उन्होंने वन विभाग और रेस्क्यू टीम के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!