Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वन विभाग द्वारा घुसपैठ, वन अपराध और शिकार की घटनाएं रोकने के...

वन विभाग द्वारा घुसपैठ, वन अपराध और शिकार की घटनाएं रोकने के लिए नदी के किनारे किनारे पेट्रोलिंग

0
15

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

बारिश के मौसम में जंगल के अंदर घुसपैठ, वन अपराध और शिकार की घटनाएं रोकने के लिए यह पेट्रोलिंग पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार ज्यादा स्मार्ट और आधुनिक तकनीक से की जा रही है। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग के द्वारा ऑपरेशन मानसून चलाया जा रहा है। इसके लिए वनों एवं नदी में गश्त की जा रही है। ऑपरेशन मानसून के दौरान वन एवं वन्यजीव तस्करों का खतरा बढ़ जाता है। नेपाल एवं उत्तर प्रदेश से सटे क्षेत्रों पर खास निगाह रखी जा रही है। बरसाती नदियों में गश्त की जा रही है। उपलब्ध समस्त संसाधनों का प्रयोग गश्त में किया जा रहा है।वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार के नेतृत्व में मानसून गश्त के दौरान जंगल में अवैध घुसपैठ, वन अपराध और शिकार जैसी घटनाओं को रोकने के लिए मोटर बोट से पेट्रोलिंग की गई। इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग का उद्देश्य वन और वन्यजीवों की सुरक्षा करना है, क्योंकि मानसून के समय वन तस्करों का खतरा बढ़ जाता है। नेपाल और उत्तर प्रदेश जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!