Tuesday, August 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी को लेकर प्रशासन सतर्क, विधायक संग जनप्रतिनिधि...

अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी को लेकर प्रशासन सतर्क, विधायक संग जनप्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकात

0
17

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-26 निवासी  तुलसी साह के सुपुत्र के अपहरण की विगत दिनो पूर्व हुई गंभीर घटना को लेकर बगहा प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक राम सिंह एवं जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें हरसंभव सहयोग और शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर बगहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) एवं बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार को बुलाकर घटना की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए गए। साथ ही अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास सुनिश्चित करने को कहा गया।

इसके बाद SDRF टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया, ताकि खोज अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में गंडक नदी में SDRF की दो टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। प्रशासन द्वारा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच और खोजबीन जारी है। पुलिस और राहत टीमों के संयुक्त प्रयास से मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश की जा रही है। बिधायक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और अपहृत बालक की सकुशल बरामदगी तक वे स्वयं प्रशासन के संपर्क में रहकर पूरे घटनाक्रम की निगरानी करते रहेंगे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार, जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष राजन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष दीपु तिवारी, जिला प्रवक्ता विजय साहू, शैलेश दुबे, अमरेश साहू, विकास दुबे सहित कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!