Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकिनगर में विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया...

वाल्मीकिनगर में विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

0
10

बाल्मीकि नगर से नन्दलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा कर हाल के घटनाक्रमों से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाघ हमले से प्रभावित परिवारों तथा ऊपरी शिविर में पेड़ गिरने से प्रभावित लोगों का हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।दौरे के क्रम में विधायक कुशवाहा सबसे पहले बाघ के हमले में मृतक के परिजनों के घर पहुंचे, जहां उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इसके बाद विधायक ऊपरी शिविर पहुंचे, जहां हाल ही में पेड़ गिरने की घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को सहायता के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दौरे के दौरान विधायक ने आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मेले की तैयारियों को लेकर वे जिला पदाधिकारी (डीएम) एवं अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) से समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!