विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला क्षेत्र अंतर्गत भितहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संध्या गश्ती एवं छापामारी के दौरान अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने छापेमारी के क्रम में 400 एमएल ‘बंटी-बबली’ ब्रांड की देशी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने हरेंद्र साह (पिता- रामनारायण साह), निवासी बृत बडहरा मुराडीह, थाना भितहा, जिला पश्चिम चंपारण को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए कांड अंकित किया गया। भितहा थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बगहा न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया। जिसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।






