Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की...

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

0
10

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का एक वीडियो और कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल सामग्री के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि, वीडियो की सत्यता की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मझौलिया थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो और फोटो की जांच की जा रही है।

यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा उसमें दिखाई देने वाला हथियार असली है या नकली। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान भी की जा रही है। जांच में तथ्य सही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य कानूनी धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!