अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण
मझौलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुगर इंडस्ट्रीज के सीजीएम उदयवीर सिंह और उनके टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान के तहत निःक्षय पोषण योजना का फूड बास्केट किट वितरण किया।जानकारी सीएचसी मझौलिया के प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने द।उन्होंने चीनी मिल के इस कार्य की सराहना की। सीजीएम उदयवीर सिंह ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके उपचार में सहयोग देना तथा समाज में टीबी के प्रति जागरूकता लाने का संकल्प लिया।इस दौरान 10 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुगर इंडस्ट्रीज के सीजीएम उदय वीर सिंह ने कहा कि स्थापना काल से समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी मिल हमेशा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता में पोषण आहार का सेवन महत्वपूर्ण हैं।इस अवसर पर जीएम स्टोर ए पी सिंह, जीएम कमर्शियल यू एन राय, जीएम केन शैलेन्द्र त्रिपाठी, एजीएम एच आर हरीश सिंह आदि शामिल रहे।सबों ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और देश को टीबी मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।






