Thursday, July 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास चेहल्लुम पर्व को लेकर बगहा प्रशासन अलर्ट, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को...

चेहल्लुम पर्व को लेकर बगहा प्रशासन अलर्ट, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, 30 जुलाई 2026: चेहल्लुम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (साइबर) बगहा, कार्यपालक पदाधिकारी बगहा, रामनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बगहा-1 एवं बगहा-2 के पदाधिकारी, रामनगर अंचल अधिकारी, थाना अध्यक्ष बगहा, पटखौली एवं रामनगर, अग्निशमन पदाधिकारी, उपसभापति श्रीमती रश्मि रंजन, पूर्व सभापति, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा समाजसेवी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान चेहल्लुम पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर प्रशासन ने गंभीरता से विचार किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी चेहल्लुम पर्व पारंपरिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा।

सुरक्षा एवं आपात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन वाहन तैयार रखने, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बगहा एवं रामनगर को एंबुलेंस एवं चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बगहा को विद्युत तारों की मरम्मत एवं सुचारू आपूर्ति बनाए रखने का निर्देश दिया गया।इसी दौरान श्रावणी मेला प्रारंभ होने के कारण कांवरियों एवं चेहल्लुम जुलूस के मार्ग को अलग-अलग निर्धारित करने का निर्देश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा एवं रामनगर को दिया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। साथ ही रेंजर बगहा, मदनपुर एवं वाल्मीकिनगर को निर्देशित किया गया कि जुलूस एवं यात्राओं के मार्ग में मगरमच्छों से संभावित खतरे को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!