विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया नगर के आईटीआई जयप्रकाश नगर डोल वाग भगवती मंदिर परिसर में स्थापित शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से होते हुए सागर पोखरा, लाल बाजार, राजदेवडी होते हुए काली धाम मंदिर में स्थित तालाब से जल भर गया। वहीं इस कलश यात्रा जहां 1001 कुमारी कन्याएं माथे पर कलश लिए जिस तरफ से गुजराती उनके ऊपर नगर वासियों द्वारा पुष्प की वर्षा की गई। साथ ही साथ शिव पार्वती कथा शिव गणो के भेष धारण किए गण सड़कों पर झूमते नजर आएं और हर हर महादेव नारो से आकाश गुजित हो उठा। जहां महिला श्रद्धालुओं के साथ नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकरिया साथ पैदल चलती नजर आई।

वहीं इस संबंध में शिव मंदिर निर्माण कराए फिल्म प्रोड्यूसर केशव तिवारी बताया कि यह मंदिर उन्होंने स्वर्गीय माता पिता और दादा दादी की याद में बनवाया है। उनका प्रयास रहता है कि अपने जन्मभूमि के लिए कुछ कर सके तो वह सबसे बड़ी सेवा है। तथा इस मंदिर निर्माण उनके बड़े भाई बसंत तिवारी का पूरा सहयोग रहा है। वहीं कलश यात्रा सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर गठित कमेटी के मोहित तिवारी, पवन कुमार तिवारी, वकील महतो, लिटिल तिवारी, भास्कर जी, दीपक पांडे,, जितेंद्र पाठक, सजित कुमार, रोशन कुमार, बिहारी महतो, समेत पूरे मोहल्लेवासियों का सहयोग सराहनीय रहा






