Monday, July 27, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जमीन के लालच में बेटे ने की मां की हत्या

जमीन के लालच में बेटे ने की मां की हत्या

0
5

  पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सरेया बदुराहा गांव में जमीन के लालच में एक पुत्र द्वारा अपनी ही मां की निर्मम हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार भी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सरेया बदुराहा गांव निवासी पार्वती देवी की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर डुमरियाघाट थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान शुरू किया।
प्रारंभिक सूचना में जमीन विवाद को लेकर मृतका के बड़े पुत्र कमलदेव महतो सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। लेकिन पुलिस की गहन जांच और तकनीकी अनुसंधान के दौरान मामला पूरी तरह पलट गया। पूछताछ के क्रम में मृतका के छोटे पुत्र धर्मदेव महतो से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका थी कि उसकी मां अपनी जमीन बड़े भाई के नाम कर देंगी। इसी लालच और आशंका में उसने गड़ासे से अपनी मां की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से उसने अपने बड़े भाई एवं अन्य लोगों पर झूठा आरोप भी लगा दिया।
पुलिस ने आरोपी धर्मदेव महतो, पिता–जिउत महतो, निवासी सरैया बदुराहा, थाना डुमरियाघाट, जिला पूर्वी चंपारण को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!