Saturday, July 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सीवान में छात्र प्रदर्शन के नाम पर बवाल, पुलिस पर पथराव—एसपी घायल,...

सीवान में छात्र प्रदर्शन के नाम पर बवाल, पुलिस पर पथराव—एसपी घायल, 2 घंटे तक चला लाठीचार्ज

0
13

बिहार के सिवान से पंकज सिंह की रिपोर्ट

सीवान जिले के जेपी चौक पर छात्र आंदोलन के नाम पर उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर अचानक ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। भीड़ ने जेपी चौक से लेकर अस्पताल मोड़, तरवारा मोड़ और बबुनिया मोड़ तक जमकर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। जानकारी के अनुसार, करीब दो घंटे तक लगातार लाठीचार्ज चलता रहा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान पथराव में सिवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा भी घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

पुलिस के कई जवानों के भी घायल होने की सूचना है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्र ने कड़ा रुख अपनाया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!