Saturday, July 25, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण...

संभावित विरोध-प्रदर्शनों से निपटने के लिए बगहा पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का ड्रिल

0
15

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण

बगहा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को बगहा के पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया गया। ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल को किसी भी आपात एवं संवेदनशील स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हाल के दिनों मे नीट परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों को लेकर विभिन्न स्थानों पर हो रहे विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए संभावित कानून-व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए यह विशेष अभ्यास कराया गया। ड्रिल में पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रभावी उपयोग,भीड़ नियंत्रण,त्वरित प्रतिक्रिया तथा समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!