Friday, July 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में गड़बड़ झाला:- पंचायत भवन की चारदीवारी निर्माण में अनियमितता का...

बगहा में गड़बड़ झाला:- पंचायत भवन की चारदीवारी निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच के आदेश

0
33

वीडियो ने कहा होगी जांच,अनियमितता पाए जाने पर करवाई तय।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा-2 क्षेत्र के जिमर नौतनवा पंचायत में स्थित पंचायत भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और गड़बड़ी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए सरकारी राशि का दुरुपयोग कर बंदर बाट किया जा रहा है। वही ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण स्थल पर कार्य से संबंधित कोई भी शिलापट नहीं लगाया गया है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कार्य किस मद से और कितनी राशि से कराया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है और वे इस कार्य में संलिप्त संवेदक व संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत का परिणाम बता रहे हैं।

बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व पंचायत के मुखिया रहे खुब लाल बड़हरिया का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद से वर्तमान में पंचायत का कार्यभार उपमुखिया सुमन सिंह देख रहे हैं। आरोप है कि निर्माण में मानक के विपरीत सादा बालू, लोकल ईंट एवं लोकल स्तर के सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में संवाददाता द्वारा उपमुखिया सुमन सिंह से पूछा गया कि घटियां सामग्री का उपयोग क्यों किया जा रहा है तो उन्होंने जवाब दिया कि कमीशन खोरी का जमाना है जिस विभाग का कार्य होता है उस विभाग के निचले कर्मी तक पीसी का परसेंटेज दिया जाता है कोई अपने घर से लाकर नहीं लगाएगा। उनके इस बयान से मामला और गंभीर हो गया है।

वहीं, इस पूरे मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विडू राम से पूछे जाने पर कहा कि शिकायत मिली है और जांच के लिए कनीय अभियंता (जेई) को भेज कार्य के गुणवता की चेक कराई जाएगी। सत्यता पाए जाने पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई होना तय है। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!