Thursday, July 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास समाजसेवी फजलुर रहमान ने पेश की मानवता की मिसाल, निजी खर्च से...

समाजसेवी फजलुर रहमान ने पेश की मानवता की मिसाल, निजी खर्च से कराई जर्जर मार्ग की मरम्मत ।

0
9

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया: स्थानीय क्षेत्र के पिपरपाती पुल से भोगड़ी गढ़वा बथना जाने वाले मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ और गंदगी से ग्रामीणों को अब हमेशा के लिए मुक्ति मिल गई है। इस अत्यंत व्यस्त और जर्जर रास्ते पर कीचड़ के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर था। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती थी, जो अक्सर फिसलकर कीचड़ में गिर जाते थे। कपड़े खराब होने के कारण बच्चों की पढ़ाई छूट जाती थी और वे स्कूल नहीं जा पाते थे।ग्रामीणों की इस बड़ी पीड़ा को देखते हुए क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी फजलुर रहमान ने एक अनूठी और प्रेरक मिसाल पेश की है। उन्होंने बिना किसी सरकारी मदद के, पूरी तरह अपने निजी खर्च से इस पूरे रास्ते पर रबीश (ईंट का चूरा) गिरवाकर सड़क की शानदार मरम्मत करवा दी है।

सड़क मरम्मत के बाद स्थानीय ग्रामीण अब्दुल्लाह ने बताया, “यह मार्ग बहुत दिनों से जर्जर स्थिति में पड़ा हुआ था। कीचड़ जमा होने के कारण लोगों को यहाँ से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सबसे खास बात यह है कि यह रास्ता दो महत्वपूर्ण पंचायतों को आपस में जोड़ता है, जिससे रोज़ाना हज़ारों लोगों का आवागमन होता है। स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के बीच फजलुर रहमान जी ने जो कदम उठाया है, वह बेहद सराहनीय है।”फजलुर रहमान ने बताया, “बच्चों की शिक्षा में बाधा आना और लोगों का इस तरह परेशान होना एक गंभीर समस्या थी। बच्चों का भविष्य और ग्रामीणों की सुविधा हमारे लिए सर्वोपरि है।”इस सकारात्मक और निस्वार्थ पहल के लिए क्षेत्र के स्थानीय लोगों, जिनमें मुख्य रूप से मोहम्मद साद , अब्दुल हमीद , बबलू आलम , मोहम्मद इस्लाम , अबरार आलम , सफीक आलम , जावेद आलम , नूरहोदा आलम ,करमुल्लाह शेख,अनवर शेख,अंसार शेख,शेख इम्तेयाज और शेख कारी शामिल हैं, ने फजलुर रहमान जी का आभार जताते हुए उनके इस जज्बे की जमकर सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!