Wednesday, July 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दिल्ली में उर्वरक आपूर्ति को लेकर सांसद सुनील कुमार की पहल, खरीफ...

दिल्ली में उर्वरक आपूर्ति को लेकर सांसद सुनील कुमार की पहल, खरीफ सीजन के लिए जल्द उपलब्धता का आश्वासन

0
10

नई दिल्ली/बगहा / विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

खरीफ फसल के मद्देनजर बिहार में उर्वरकों की संभावित कमी को देखते हुए वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुनील कुमार ने दिल्ली में उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर महत्वपूर्ण पहल की।सांसद श्री कुमार ने उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना प्रेयसी तथा मंत्रालय के निदेशक (मूवमेंट) अभय कुमार से भेंट कर वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र समेत पूरे बिहार में यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। उन्होंने किसानों को समय पर खाद नहीं मिलने से होने वाली परेशानियों और खेती पर पड़ने वाले प्रभाव को विस्तार से रखा।

सांसद ने अधिकारियों को अवगत कराया कि खरीफ सीजन के दौरान यूरिया और डीएपी की मांग तेजी से बढ़ जाती है, ऐसे में समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस पर संयुक्त सचिव वंदना प्रेयसी एवं निदेशक अभय कुमार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि बिहार सहित संबंधित क्षेत्रों में शीघ्र ही उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सांसद सुनील कुमार की इस पहल से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। किसानों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि समय पर खाद मिलने से उनकी फसल बेहतर होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!