Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया के बानूछापर देवनगर में पत्रकार के मकान का ताला तोड़ लाखों...

बेतिया के बानूछापर देवनगर में पत्रकार के मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी।

0
15

गृहस्वामी के आवेदन पर पुलिस जांच में जुटी, एसएचओ ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बीती रात्रि अज्ञात अपराधकर्मियों ने बानूछापर के देवनगर वार्ड 29 में पत्रकार सत्येन्द्र श्रीवास्तव के मकान का ताला तोड़कर लगभग 03 लाख रुपये मूल्य के जेवर नकदी और रेशमी साड़ियों की चोरी कर ली।घटना के समय मकान पर कोई नही था।श्री श्रीवास्तव शुक्रबार के दिन से सपरिवार अपने मझौलिया आवास पर थे।रविबार कि सुबह करीब 10 बजे बेतिया के पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी।तब श्री श्रीवास्तव अपने बेतिया आवास पहुंचे।

पीड़ित पत्रकार श्री सत्येन्द्र श्रीवास्तव के आवेदन पर बानूछापर थाना में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।घटना स्थल पर बानूछापर के एसएचओ दीपक कुमार मांझी ने दल बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और सबका वीडियो रिकॉर्डिंग किया।बताते चले कि श्री श्रीवास्तव मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज से सेवानिवृत्त ऑफिसर टाइम आफिस है जो सेवानिवृति के बाद बेतिया देवनगर स्थित अपने आवास पर रह रहे है।अपराधियों ने मेन गेट समेत चार अन्य कमरों का ताला तोड़कर इत्मीनान से घटना को अंजाम दिया है।

पलंग में लगे दराज के लॉक को तोड़कर जेवर व लगभग 05 हजार रुपये की चोरी की गयी है।यहां उल्लेखनीय है कि श्री श्रीवास्तव जिले के एक वरीय पत्रकार हैं।इनके मकान पर हुई चोरी की इस घटना से सभी आश्चर्य चकित है।चोरी की इस घटना से देवनगर मोहल्ले में सभी भयभित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!