Monday, July 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दियरा के सुदूर पिपरासी में शिक्षा का नया सूर्योदय: सरस्वती विद्या निकेतन...

दियरा के सुदूर पिपरासी में शिक्षा का नया सूर्योदय: सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का भव्य शुभारंभ

0
3

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत गंडक पार दियरा सुदूरवर्ती इलाके पिपरासी प्रखंड के पिपरासी पंचायत में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बेहद सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा की अनुपस्थिति में मुख्य अतिथि के रूप में उनके प्रतिनिधि जगदीश यादव उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश साहनी, उप प्रमुख रामदुलार चौहान, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पिपरासी, पंचायत के मुखिया राजकुमार साहनी, पैक्स अध्यक्ष कैलाश गुप्ता तथा सरपंच संघ के अध्यक्ष दिनेश्वर तिवारी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि यह मॉडल स्कूल क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के शैक्षणिक संस्थान की स्थापना को शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बच्चों को अब बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!