Friday, July 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गंडक पार सुदूरवर्ती क्षेत्रों में एसपी राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, लंबित...

गंडक पार सुदूरवर्ती क्षेत्रों में एसपी राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार ने गंडक पार के सुदूरवर्ती क्षेत्र ठकराहा एवं नदी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की और पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। एसपी ने संचिकाओं के समुचित रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुसंधान में तेजी लाने एवं मामलों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आमजनों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के विरुद्ध पुलिस की छवि को धूमिल करने वाली शिकायत प्राप्त होती है, तो उसे गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!