विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पुलिस जिला बगहा अंतर्गत नौरंगिया थाना कांड संख्या-108/25 में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना नौरंगिया पुलिस द्वारा चारों फरार अभियुक्तों के घर विधिवत इश्तेहार तामिला कराया गया। जिन अभियुक्तों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई, उनमें मुन्ना राय, मनोज राय (पिता भट्टी राय), मंजू देवी (पिता भट्टी राय) एवं लीला देवी (पति मनोज राय) शामिल हैं।

सभी अभियुक्त सिरिसिया गांव, थाना नौरंगिया, जिला पश्चिम चंपारण के निवासी बताए गए हैं।पुलिस टीम ने नियमानुसार सभी आरोपितों के आवास पर इश्तेहार चस्पा करते हुए शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।






