Wednesday, July 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण, नियमित टीकाकरण को मिलेगा नया बल

फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण, नियमित टीकाकरण को मिलेगा नया बल

0
20

आशा, आंगनवाड़ी सेविका, एवं जीविका दीदियों को दिया प्रशिक्षण

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा (पश्चिम चंपारण) जिले के बगहा-1 प्रखंड अंतर्गत रायबरी महुआ एवं भैरोगंज पंचायत में कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस फॉर डिमांड (CoP-D) कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएम जीविका, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पात्र बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कार्य निष्पादन में सहयोग हेतु टूल किट एवं बैग पैक उपलब्ध कराए गए। प्रशिक्षकों द्वारा व्यवहार परिवर्तन संचार (BCC) से संबंधित विभिन्न उपकरणों, संवाद सामग्री एवं वीडियो आधारित शिक्षण माध्यमों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई, ताकि कार्यकर्ता समुदाय तक टीकाकरण से जुड़े संदेशों को अधिक प्रभावशाली ढंग से पहुंचा सकें।

इसके साथ ही नियमित टीकाकरण के महत्व, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीतियां, छूटे हुए बच्चों की पहचान एवं उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उपायों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को प्रभावी संवाद कौशल (Effective Communication Skills) का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे अभिभावकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर सकें।प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रशिक्षित फ्रंटलाइन कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने तथा सभी पात्र लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह पहल नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ स्वस्थ समाज के निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम में रायबरी महुआ पंचायत के मुखिया एवं भैरोगंज के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना प्रसाद ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक उमेश तिवारी, प्रशिक्षक मनोज कुमार सिंह, शशिकांत पाण्डेय, कृष्ण मुरारी तथा फील्ड समन्वयक गोल्डी सिंह एवं शालू सोनी सहित CoP-D टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!