Tuesday, July 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाल्मीकिनगर में हेली सेवा शुरू, सांसद सुनील कुमार ने जताई खुशी

बाल्मीकिनगर में हेली सेवा शुरू, सांसद सुनील कुमार ने जताई खुशी

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा/बाल्मीकिनगर। बाल्मीकिनगर में हेली सेवा की शुरुआत होने पर क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस सेवा को शुरू कराने के लिए वे पिछले दो वर्षों से लगातार प्रयासरत थे।सांसद श्री कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया था, जिसके बाद 29 जुलाई 2024 को भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की सचिव रुबीना अली से मुलाकात कर एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में पहल की। इसके बाद 06 फरवरी 2025 को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन से मिलकर बाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विकास और यहां से छोटे घरेलू विमानों के संचालन की मांग रखी गई। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि आम बजट 2025-26 में ‘उड़ान योजना’ के तहत बिहार के छह एयरपोर्ट को विकसित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें बाल्मीकिनगर भी शामिल है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा 38.64 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल और रनवे निर्माण के लिए निविदा प्रकाशित होने के बाद एयरपोर्ट विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच आज से बाल्मीकिनगर में हेली सेवा की शुरुआत हो गई है। इसके तहत 18 जुलाई से प्रत्येक शनिवार और रविवार को बाल्मीकिनगर से पटना के लिए उड़ान संचालित होगी। इस सेवा का किराया प्रति व्यक्ति एक तरफ के लिए 5000 रुपये निर्धारित किया गया है। सांसद ने कहा कि इस हवाई सेवा से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी, जिससे बाल्मीकिनगर और पूरे चंपारण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!