Tuesday, July 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

0
11

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लवकुश घाट निवासी 55 वर्षीय उमा देवी ने थाना में आवेदन देकर एक व्यक्ति पर दुकान में घुसकर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आवेदन में उमा देवी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर पहुंचीं तो देखा कि एक व्यक्ति दुकान के अंदर से बाहर निकल रहा था। जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाना ले गई। थाना में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बगहा के गांधी नगर निवासी ओमप्रकाश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं एवं बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!