विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
SSB 21वीं वाहिनी, बगहा में दिनांक 13/07/2026 को वाहिनी मुख्यालय में संदीक्षा सदस्याओं के लिए एक दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्कृति फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती निधि रॉय एवं संदीक्षा सदस्या खुशबू झां द्वारा सभी संदीक्षा सदस्याओं को सौंदर्य एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान त्वचा की देखभाल, मेकअप की आधुनिक तकनीक, हेयर स्टाइलिंग, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सौंदर्य प्रबंधन से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य संदीक्षा सदस्याओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना तथा स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता दिखाई।






