समकालीन अभियान में भीतहा पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

0
IMG-20260713-WA0091.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भितहा (प. चंपारण)। समकालीन अभियान के तहत भीतहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरजा गोंड (पिता विजली गोंड, ग्राम बैरटावा), राजू यादव (पिता रामबलि यादव) एवं महंथ यादव (पिता महिपाल यादव), दोनों निवासी ग्राम हीरासोती, थाना भीतहा, जिला पश्चिम चंपारण शामिल हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बगहा कोर्ट भेज दिया गया। इस संबंध में भीतहा थाना अध्यक्ष अभिलाष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी लंबे समय से विभिन्न लंबित कांडों में फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। थाना अध्यक्ष ने कहा कि समकालीन अभियान के तहत फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!