विजय कुमार शर्मा बगहा / नन्दलाल पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा, वाल्मीकिनगर स्थित एयरपोर्ट के दक्षिण दिशा में प्रस्तावित टर्मिनल भवन निर्माण एवं एयरपोर्ट विस्तारीकरण को लेकर प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इस परियोजना के लिए कुल 18 रैयतों की भूमि चिन्हित की गई है।

रैयतों से सहमति प्राप्त करने के उद्देश्य से दिनांक 11 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान 15 रैयतों से भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति प्राप्त कर ली गई है, जबकि शेष तीन रैयतों से भी जल्द ही सहमति प्राप्त कर ली जाने की बात प्रशासन द्वारा कही गई है।

इस विशेष कैंप में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण बेतिया, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा श्रीमती चांदनी कुमारी, अंचल अधिकारी बगहा-2 श्री वसीम अकरम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का कहना है कि परियोजना को शीघ्र गति देने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।






