Saturday, July 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा दो में बारिश के कारण पेड़ गिरने से हाई टेंशन वायर...

बगहा दो में बारिश के कारण पेड़ गिरने से हाई टेंशन वायर टूटा, कई जगह बिजली हुई बाधित

0
26

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल में लगातार हुई बारिश के कारण कई जगह पेड़ शनिवार को गिरे। जिसका असर बगहा दो कचहरी मैदान में देखने को मिला। बगहा दो कचहरी मैदान से अपोलो डेंटल तक हाई टेंशन वायर पेड़ गिरने से टूट गया। जिसके कारण बगहा नगर के एक से लेकर 5 वार्ड बिजली आपूर्ति सुबह से शाम तक पूरी तरीके से बाधित रही। जिसके कारण नगर वासियों को खासा परेशानीयां झेलनी पड़ी। वहीं बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी ने बताया कि बिजली बहाल करने के लिए कर्मियों को लगाया गया है। लेकिन तार जगह-जगह टूटने के कारण समय लग रहा है। वही मौके पर मौजूद जेई शशि भूषण सुमन ने बताया कि विभाग को जैसे ही सूचना मिली पेड़ गिर गया है।

जिसके कारण हाई टेंशन वायर कहीं जगह से ब्रेक हो गया है। जिसको लेकर बिजली विभाग की टीम द्वारा बिजली के हाई टेंशन तारों को जोड़ने में सुबह से लग गाया। जैसे ही बिजली के तार को जोड़ लिया जाएगा बिजली तुरंत ही बहाल कर दी जाएगी। बिजली के तार काफी लंबी दूर तक टूटा जिसके कारण बिजली विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम बिजली चालू हुई। बिजली विभाग की टीम में जेई शशि भूषण सुमन, संजय कुमार, गुड्डू कुमार, संजय, लाइनमैन व कई कार्मियों ने बिजली के तारों को मरम्मत कर बिजली बहाल की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!