Friday, July 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास नेपाल सीमा से गांजा तस्करी का प्रयास विफल, 46.9 किलो गांजा बरामद

नेपाल सीमा से गांजा तस्करी का प्रयास विफल, 46.9 किलो गांजा बरामद

0
1

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात्रि थानाध्यक्ष इनरवा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ तस्कर नेपाल से गांजा लेकर ग्राम सकरौल के छठिया घाट स्थित थेथरी नदी पुल के रास्ते गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर नाका लगाकर संदिग्धों की निगरानी शुरू कर दी। दिनांक 10 जुलाई 2026 को भोर लगभग 3:40 बजे तीन संदिग्ध व्यक्ति अपने पीठ पर सामान लिए पुल की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखते ही तीनों ने अपने साथ लाया सामान फेंक दिया और भागने लगे।

पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया, लेकिन अंधेरे और नदी-नहर का लाभ उठाकर तीनों तस्कर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे। बाद में पुलिस ने घटनास्थल से फेंका गया कुल 46.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इनरवा के स्व-लिखित बयान के आधार पर इनरवा थाना कांड संख्या 99/26 अज्ञात तस्करों के विरुद्ध दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!