Friday, July 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बाल्मीकिनगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी

बाल्मीकिनगर में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी

0
31

विजय कुमार शर्मा बगहा / नन्दलाल पटेल वाल्मिकीनगर पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकिनगर (प. चंपारण): वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची प्रशासनिक टीम पर गुरुवार को अचानक हमला हो गया। अतिक्रमणकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हुए बवाल ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया, जिसमें आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई में लगी एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक टीम वन विभाग और पुलिस बल के साथ VTR क्षेत्र की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। मौके पर मौजूद पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बगहा के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार तथा एसडीपीओ निहार भूषण तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल और वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है, ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके। घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि VTR की जमीन को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस ने जेसीबी में आगजनी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष घटनास्थल के आसपास डटे हुए हैं। उनका कहना है कि या तो आरोपी को छोड़ा जाए, या फिर उन्हें भी गिरफ्तार कर साथ ले जाया जाए। इस बाबत संवाददाता द्वारा बाल्मीकि नगर रेंजर सत्यम कुमार से दूरभाष पर पूछे जाने का प्रयास किया गया जिन्होंने बिजी व्यस्त होने की बात कही। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!