Wednesday, July 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया अंचलाधिकारी पद पर डोली कुमारी ने किया पदभार ग्रहण।

मझौलिया अंचलाधिकारी पद पर डोली कुमारी ने किया पदभार ग्रहण।

0
1


ईमानदारी और पारदर्शिता का दिया भरोसा।

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया अंचल अधिकारी के पद पर डोली कुमारी ने अपना योगदान देते हुए पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। दाखिल खारिज आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र एल पी सी भूमि पैमाइश अतिक्रमण तथा अन्य भूमि संबंधी समस्या निष्पादन में पूरी पारदर्शिता का ख्याल रखा जाएगा। बताते चले की मझौलिया अंचल में कुल 78 राजस्व ग्राम है। जानकारी के मुताबिक मझौलिया प्रखंड में 80% से अधिक विवादों के पीछे भूमि से संबंधित कारण पाए जाते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के बावजूद भी
युवा जवान अधेड़ तथा बुजुर्ग महिला और पुरुष को भूमि संबंधी समस्या लेकर अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते देखा जाता है। इस दौरान अवैध नजराना या चढ़ावा चढ़ाने की बात भी आए दिन सामने आती रहती है। मझौलिया अंचल के बुद्धिजीवियों समाजसेवीयो तथा भू धारकों ने नए अंचलाधिकारी डोली कुमारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि नए अंचलाधिकारी द्वारा कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। दलाल माफिया तथा चापलूस लोगों को तरजीह ना दी जाए।

इस संदर्भ में नवांगतुक अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने कहा कि अंचल कार्यालय और इसके आसपास प्रतिदिन आने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा उन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी गलत पाए जाने पर कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। उन्होंने अंचल वासियों को भरोसा दिया कि भूमि संबंधी किसी प्रकार की समस्या को पूरे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निपटारा किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिकायत मिलने पर जांचों परांत सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा। नारी शक्ति के प्रतीक अंचलाधिकारी डोली कुमारी के प्रति बुद्धिजीवियों समाज सेवियों तथा भू स्वामियों ने भरोसा जताते हुए ईमानदारी और पारदर्शिता पूर्ण कार्य संपादन की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!