Sunday, July 5, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एसडीआरएफ जवान की संदिग्ध मौत, बाजार से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत...

एसडीआरएफ जवान की संदिग्ध मौत, बाजार से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत हृदय गति रुकने की आशंका

0
15

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण,

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के धोकराहा पंचायत स्थित एसडीआरएफ कार्यालय में तैनात एक जवान की शनिवार देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद एसडीआरएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ के सिपाही वीरेन्द्र यादव शनिवार शाम करीब चार बजे मझौलिया बाजार सामान खरीदने गए थे। बाजार से लौटकर जैसे ही वह एसडीआरएफ कार्यालय पहुंचे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें मझौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।एसडीआरएफ के एसआई दयानिधि सिंह ने बताया कि मृतक सिपाही वीरेन्द्र यादव बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के निवासी थे और धोकराहा स्थित एसडीआरएफ कार्यालय में कार्यरत थे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने बताया कि जवान की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में हो चुकी थी। वहीं, एसडीआरएफ के एस आई दयानिधि कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मौत होने की जानकारी मिली है।मृतक के भाई धनंजय कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिली कि प्रथम दृष्टिया में हृदय गति रुकने से आपके भाई की मौत हो गई।आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया पहुंचे तो देखे कि हमारे भाई की मृत्यु हो गई है।थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जवान पूर्व से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!