Thursday, July 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर होमियो कैंसर सेवा अस्पताल में संगोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर होमियो कैंसर सेवा अस्पताल में संगोष्ठी का आयोजन

0
3

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर होमियो कैंसर सेवा अस्पताल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन विकास भारती के सचिव अरुण सिंह ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पदमभानु सिंह ने किया। डॉ. पदमभानु सिंह ने अस्पताल में उपस्थित मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल कर्मियों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह दिवस चिकित्सकों के समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान के सम्मान में मनाया जाता है।अध्यक्षीय संबोधन में अरुण सिंह ने कहा कि डॉक्टर मरीजों के लिए भगवान का दूसरा रूप माने जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी वे निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं, इसलिए समाज को उनके योगदान का सम्मान करना चाहिए।गोष्ठी के दौरान सभी चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं सफल सेवा जीवन की कामना की गई।

मौके पर डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ.हरिओम सिंह कर्मी,अस्पताल कर्मी, राज गढ़ी मंदिर के पुरोहित श्री भागवत दास जी, सुमित कुमार, प्रवीण जी, मनोज गुप्ता, गीतांजलि कुमारी, अभिजीत कुमार आदी गणमान्य व्यक्ति और मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!