Wednesday, July 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सखुआ के तीन गुल्ली के साथ दो तस्कर को वन कर्मियों ने...

सखुआ के तीन गुल्ली के साथ दो तस्कर को वन कर्मियों ने किया गिरफ्तार , भेजा जेल

0
2

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर वन प्रमंडल के जटाशंकर वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सखुआ का पेड़ चोरी-छिपे काट रहे दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान तीन अन्य आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।फॉरेस्टर आशीष कुमार ने बताया कि वन गश्ती के दौरान सूचना मिली कि जटाशंकर के कौलेश्वर जंगल में कुछ लोग सखुआ के पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वनकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान दो आरोपियों को तीन गुल्ली (लकड़ी के लट्ठे) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य आरोपी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोचन राम (पिता- स्व. सुदर्शन राम, निवासी टीना शेड कॉलोनी) एवं प्रदीप कुमार (पिता- श्री नारायण राउत, निवासी हॉस्पिटल कॉलोनी), थाना वाल्मीकिनगर, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है।
वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्यम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार तीन आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि वन संपदा की अवैध कटाई करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!