Tuesday, June 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गोपालगंज में वाहन से कूदकर कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

गोपालगंज में वाहन से कूदकर कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

गोपालगंज। जिले में उस समय अफरातफरी मच गई जब न्यायालय में पेशी के बाद चनावे जेल ले जाए जा रहे एक कैदी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के एनएच-531 स्थित वृंदावन सदासी राय टोला गांव के समीप की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को गोपालगंज पुलिस ने एक दिन पूर्व ही दिल्ली से गिरफ्तार कर जिले में लाया था। बुधवार को उसे न्यायालय में पेशी के बाद पुलिस वाहन से चनावे जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मौका पाकर कैदी चलती गाड़ी से कूद गया और फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए जिले के कई थानों की पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कैदी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही इस घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!